फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कुछ भी संदिग्ध लगे तो पुलिस को जानकारी दें छात्राएं

Thu, 15 May 2025 05:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। ऑपरेशन जागृति के तहत बृहस्पतिवार को थाना पुलिस ने जीडी इंटरनेशनल स्कूल में कार्यक्रम किया। छात्राओं को जानकारी देकर जागरूक किया। कहा कि कुछ भी संदिग्ध लगे तो पुलिस को तुरंत जानकारी दें।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी निर्दोष सिंह सेंगर ने कहा कि घर से स्कूल आते समय व स्कूल से घर जाते समय अगर कोई भी अनजान व्यक्ति आपको परेशान करता है तो परिजन को इस बारे में बताएं। अगर आपको किसी भी अनहोनी की आशंका होती है तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर सूचना दें।
सूचना देने पर पुलिस तत्काल आपके समक्ष होगी। अगर आपके साथ कुछ गलत हो रहा है तत्काल पुलिस को सूचना दें। जरूरत पड़ने पर टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 आदि नंबर पर कॉल कर तत्काल आप सहायता प्राप्त कर सकती हैं। एसआई सीमा त्रिपाठी, कांस्टेबल अमरजीत, विद्यालय प्रबंधक सुधा यादव, उप प्रबंधक यश यादव, प्रधानाचार्य त्रिपुरेश पांडेय, शिक्षक दीपक रामा शर्मा, हर्षवर्धन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें