फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पैदल जा रहे मजदूर को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

Sun, 21 Jun 2026 11:19 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र में अमांपुर-सहावर मार्ग पर गांव अंबारी के पास शनिवार की रात मजदूर को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सुबह राहगीराें ने उसका शव देखा। मजदूर की मौत से परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन

नगला समल निवासी सुखवीर सिंह (50) मजदूरी करते थे। शनिवार की रात करीब आठ बजे वह काम से लौट रहे थे। वह पैदल ही गांव जा रहे थे। गांव अंबारी के पास सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह सड़क किनारे गिर पड़े। किसी की उन पर नजर नहीं पड़ी। सुबह करीब छह बजे किसी ग्रामीण ने शव को सड़क किनारे पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जेब में मिले आधार कार्ड से शव की शिनाख्त सुखवीर सिंह निवासी नगला समल के रूप में हुई। परिजनों को इसकी सूचना दी गई। मौत की खबर सुनकर परिजन पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंच गए। वहां चीखपुकार मच गई। उनके बेटे लवकुश ने बताया कि सुखवीर सिंह मजदूरी कर परिवार चलाते थे। शनिवार को वह मजदूरी करने गए थे, लेकिन वापस नहीं लौटे। परिजन इसको लेकर रातभर परेशान रहे। सुबह मौत की खबर आने पर परिवार में चीखपुकार मच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें