फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेड व गद्दों सहित अन्य संसाधन का भुगतान करने से इंकार, ठेकेदार परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोविड अस्पताल चुरथरा में कोरोना से पीड़ित मरीज और चिकित्सकों के लिए बेड, गद्दा सहित अन्य संसाधन उपलब्ध कराए गए थे। प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से संबंधित फर्म को इसका भुगतान नहीं मिल पा रहा है। इससे ठेकेदार परेशान है। अभी तक 45 हजार रुपये का बिल बकाया है।
विज्ञापन

चुरथरा कोविड अस्पताल का जिस समय संचालन शुरू हुआ था, उस समय तत्कालीन सीएमओ डॉ. अजय अग्रवाल द्वारा फर्म आर्य ट्रेडर्स को अस्पताल में मरीजों के लिए बेड व गद्दे तथा चिकित्सकों के लिए तकिया, साबुन, सर्फ, टूथपेस्ट आदि देने को कहा गया। ठेकेदार द्वारा इसका अस्पताल में प्रबंध कर दिया गया। बीते दिनों फर्म द्वारा 45654 रुपये का बिल डीएम के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
डीएम ने बिल सीएमओ को भेज दिया। लेखाधिकारी ने बिना कोटेशन के सामान का भुगतान करने से मना कर दिया। इससे ठेकेदार परेशान है। ठेकेदार आरती के प्रतिनिधि सौरभ गुप्ता ने बताया कि अधिकारियों द्वारा भुगतान करने से मना कर दिया गया है। सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग ने बताया कि कोविड अस्पताल में भोजन उपलब्ध कराने के लिए ठेकेदार को ठेका दिया गया है। उसका भुगतान सीएमओ कार्यालय की ओर से निरंतर किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें