एटा। जिले में बृहस्पतिवार को मारहरा के खंड शिक्षाधिकारी सहित 35 नए संक्रमित मिले हैं। इससे जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 1221 पर पहुंच गई है। वहीं स्वस्थ हुए लोगों की संख्या 910 हो गई है।
सीएमओ डॉ. अरविंद गर्ग के अनुसार अवागढ़ ब्लाक के गांव सुनंर नगर इसोली में एक किशोर, सुरसा में युवती कोरोना पॉजिटिव आई है। जलेसर तहसील क्षेत्र के गांव सराय राजनगर में एक महिला व एक अधेड़, राजमलपुर व कैलाश टाकीज के पास एक-एक युवक वायरस से ग्रसित निकला है।
वहीं, मिरहची में महोली रोड निवासी युवक, सराय अहमद खां व फालर में चार सहित मारहरा के खंड शिक्षाधिकारी भी कोरोना पॉजिटिव आए हैं। निधौलीकली ब्लॉक के गांव धौलेश्वर निवासी दो युवक व घनश्यामपुर में एक किशोर पॉजिटिव आया है। सकीट ब्लॉक में एक और जिला अस्पताल में 16 लोग संक्रमित हुए है।
इसमें मलावन प्लांट के छह, पुलिस लाइन के दो अभ्यर्थी शामिल हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में जो व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव आए हैं, स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा संपर्क किया जा रहा है। अभी तक 16 मरीजों को होम आइसोलेट कर दिया गया है, जबकि 5 को कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
कोरोना अपडेट
पॉजिटिव मरीज- 1221
स्वस्थ मरीज- 910
जिले में मौत- 10
सक्रिय केस- 301