फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जन आरोग्य मेले में पेट दर्द और बुखार के पहुंचे मरीज

Sun, 01 Jun 2025 11:53 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला रविवार को 36 पीएचसी पर लगाया गया। इसमें बुखार के साथ पेट दर्द, गैस आदि के मरीजों की संख्या अधिक रही। बुखार पीड़ितों की डेंगू व मलेरिया की जांच भी कराई गई। इसके साथ ही लक्षणों के आधार पर कोविड संदिग्धता का पता लगाया गया।
विज्ञापन


रविवार को सभी पीएचसी पर लगे मेले में 876 पुरुष, 696 महिलाएं व 457 बच्चे उपचार के लिए पहुंचे। इसमें पेट दर्द, गैस से संबंधित 259, त्वचा के 327, सांस के 167, बुखार के 114 समेत अन्य बीमारियों को मिलाकर कुल 2029 मरीजों को देखा गया। इस दौरान 18 मरीजों की मलेरिया की जांच कराई गई, वहीं 2 मरीजों की डेंगू की जांच कराई गई जिसमें सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई।

चिकित्सकों ने मरीजों का परीक्षण कर उन्हें दवाएं लिखीं। सीएमओ डॉ. उमेश कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला सभी पीएचसी पर लगाया गया। इसमें 2029 मरीजों का उपचार किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें