फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अलीगंज को मिली तीन रोडवेज बसों की सौगात

Sun, 01 Jun 2025 11:52 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगंज क्षेत्र को तीन रोडवेज बसों की सौगात मिली है। दिल्ली आवागमन में क्षेत्रवासियों को सहूलियत मिलेगी।
विज्ञापन

रविवार को क्षेत्रीय विधायक सत्यपाल सिंह राठौर, सुजीत गुप्ता उर्फ बॉबी, एआरएम नरेश कुमार गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर बसों को दिल्ली के लिए रवाना किया।
भाजपा सरकार में 1.06 करोड़ रुपये से कस्बे में रोडवेज बस स्टैंड बनाया गया है। तीन बसें मिलने के बाद यहां से यात्रियों के लिए सुविधाएं बढ़ गई हैं। ये बसें कंपिल से अलीगंज होते दिल्ली, भगवान बुद्ध की स्थली संकिसा से अलीगंज होते हुए दिल्ली, सरौठ से अलीगंज-दिल्ली तक चलाई जाएंगी।
बस स्टैंड प्रभारी राजवीर सिंह, आलोक पांडे, गोपाल मिश्रा, अमित मिश्रा, पंकज दीक्षित, अनिल गुप्ता, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें