फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गर्मी से मोतियाबिंद और नाखूना के मरीजों को हो रही दिक्कत

Sun, 18 May 2025 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। गर्मी के कारण मोतियाबिंद और नाखूना के मरीजों की समस्या बढ़ रही है। 15 दिन में गंभीर 25 मरीजों के ऑपरेशन भी किए गए हैं।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में नेत्र विभाग में आंखों की जांच की जाती है। रोजाना 150 से अधिक मरीज यहां पर पहुंचते हैं। इसमें कुछ मरीज मोतियाबिंद और नाखूना के भी आते हैं। शनिवार को नेत्र विभाग की टीम ने कुल 17 मरीजों की आंखों का ऑपरेशन किया। इसमें 15 मोतियाबिंद और 2 नाखूना के थे।
विज्ञापन

डॉ. आर्ची गुप्ता ने बताया कि 15 दिनों में 25 ऑपरेशन किए गए हैं। इसमें मोतियाबिंद, नाखूना, काला पानी के मरीज थे। बताया कि गर्मी अधिक पड़ने की वजह से मोतियाबिंद और नाखूना के मरीजों को काफी दिक्कत होने लगती है, जिससे उनका ऑपरेशन करना पड़ता है।
विज्ञापन

आंखों का ऐसे करें बचाव
- आंखों को ताजा पानी से धोएं और बर्फ से सिकाई करें।
- धूप में निकलते वक्त काला चश्मा पहनें।
- परेशानी होने पर चिकित्सक से संपर्क करें।
- सूखापन से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पिएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें