फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चार माह से सड़क का निर्माण बंद होने से मरीज परेशान

Fri, 10 Jul 2026 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सीएचसी अलीगंज की ऊबड़-खाबड़ सड़क से मरीज को ले जाती महिला। संवाद
विज्ञापन
अलीगंज। कस्बे के अस्पताल में मुख्य गेट से महिला अस्पताल तक सड़क निर्माण कार्य चार माह से बंद है। गिट्टी डालकर बीच में काम बंद होने से मरीजों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है। गिट्टी के उखड़ने से सड़क पर बारिश का पानी भर गया है, जिससे गर्भवतियों को आने-जाने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन


अस्पताल परिसर में मरीजों की सुविधा को मुख्य द्वार से महिला अस्पताल तक सड़क निर्माण का काम शुरू कराया गया था, जो चार माह से बंंद है। निर्माण कार्य बंद होने से लोगों को गिट्टी से होकर गुजरना होता है। सड़क पर गिट्टी पड़ी होने से लोगों को मेनगेट पर ही उतरना होता है। बाइकों के अंदर जाने से कई जगह गिट्टी उखड़ने से गड्ढे हो गए हैं। इन गड्ढों में बारिश होने पर पानी भर गया है। ऊबड़-खाबड़ सड़क से मरीजों को स्ट्रेेचर से ले जाना भी मुश्किल होता है। कई बार गिट्टियों से होकर बाइक निकालते समय लोग गिरकर चोटिल हो चुके हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवतियों को महिला अस्पताल आने-जाने में हो रही है। बाइक, ऑटोेेेेेेे, टिर्री से गर्भवतियों के आने पर उनको महिला अस्पताल तक पहुंचने में बहुत परेशानी होती है। सीएचसी अधीक्षक डॉ. सर्वेश कुमार ने बताया कि इस परेशानी के संबंध नगर पलिका को पत्र लिखा है। जल्द ही इसका कार्य शुरू किया जाएगा।



चार माह पहले गिट्टी डालकर निर्माण कार्य बंद करने से महिला मरीजों को बहुत दिक्कत हो रही है। वाहनों के पहियों के दवाब से हुए गड्ढों में बारिश का पानी भर गया है। ऊबड़-खाबड़ सड़क का शीघ्र निर्माण कराना चाहिए। - गायत्री देवी, मरीज
विज्ञापन



अस्पताल परिसर की सड़क कई वर्ष से जर्जर है। निजी वाहनों से आने वाली गर्भवतियों को भी इमरजेंसी और महिला अस्पताल तक पहुंचने में बहुत दिक्कत होती है। कई बार वाहनों के पहिए गिट्टी में फंसने पर स्लिप होते हैं। - शीला देवी, आशा कार्यकर्ता

सीएचसी अलीगंज की ऊबड़-खाबड़ सड़क से मरीज को ले जाती महिला। संवाद

सीएचसी अलीगंज की ऊबड़-खाबड़ सड़क से मरीज को ले जाती महिला। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें