फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसों में पीआरडी जवान सहित दो की मौत

Tue, 14 Apr 2015 11:08 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
बाइक से जा रहे पीआरडी जवान उजागर सिंह (52) को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। परिवारीजन जिला अस्पताल लेकर गए यहां से आगरा रेफर किया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। दूसरी ओर, वाहन की चपेट में आकर एक अधेड़ की मौत हो गई। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हुई है।
विज्ञापन




अवागढ़ के गांव परतापुर निवासी उजागर सिंह (52) पीआरडी जवान थे। सोमवार रात बाइक से एटा रहा रहे थे। रात करीब नौ बजे कोतवाली देहात के गांव हिम्मतपुर के पास पहुंचते ही अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। गंभीर घायल होने पर लोगों ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने हालत गंभीर देख आगरा रेफर कर दिया। रास्ते में मौत हो गई।
कोतवाली देहात के गांव पवांस के पास अधेड़ की अज्ञात वाहन की चपेट में आकर मौत हो गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की कोशिश की, मगर शिनाख्त नहीं हो सकी। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक अधेड़ साधु लग रहा है। जिनकी उम्र करीब 50 वर्ष है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें