फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मेडिकल कॉलेज में पीजी के दूसरे बैच का रास्ता साफ

Sat, 12 Sep 2026 10:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मारहरा रोड ​स्थित वीरांगना अबन्तीबाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल कॉलेज। स्रोत सूचना विभाग
विज्ञापन
एटा। वीरांगना अवंतीबाई लोधी स्वशासी राज्य मेडिकल कॉलेज में संचालित परास्नातक (पीजी) पाठ्यक्रमों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि मिली है। नेशनल मेडिकल कमीशन (एनएमसी) ने कॉलेज में छह विषयों में पीजी के दूसरे बैच के संचालन को मंजूरी दी है। इससे संस्थान में उच्च चिकित्सा शिक्षा के अवसर और बढ़ेंगे।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में वर्तमान में एनाटॉमी, फिजियोलॉजी, पैथोलॉजी, सर्जरी, ऑर्थोपेडिक्स व कम्युनिटी मेडिसिन विषय में एमडी/एमएस पाठ्यक्रम संचालित हो रहे हैं। इन सभी छह पाठ्यक्रमों के पहले बैच में कुल 15 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। दूसरे बैच के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद प्रवेश दिया जाएगा। एनएमसी की समीक्षा के दौरान कॉलेज में शिक्षकों, चिकित्सकीय सुविधाओं और आवश्यक संसाधनों का आकलन किया गया। इसके बाद अनुमति दी गई है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. डॉ. बलवीर सिंह ने बताया कि दूसरे बैच की अनुमति मिलना संस्थान के लिए बड़ी शैक्षणिक उपलब्धि है।
बताया कि एमडी एनेस्थीसिया, डीएनबी पीडियाट्रिक्स व मेडिसिन समेत अन्य पाठ्यक्रमों के लिए भी अनुमति मांगी गई है। इन पाठ्यक्रमों के संबंध में एनएमसी टीम निरीक्षण कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें