पटाखों की बिक्री को तैयार बाजार
- फोटो : Amar Ujala
दिवाली पर आतिशबाजी का बाजार तैयार हो चुका है। इस बार प्रशासन ने जिले में पटाखों की बिक्री के लिए 160 विक्रेताओं को अस्थाई लाइसेंस दिए हैं। वहीं, अग्निशमन विभाग ने भी किसी भी आकस्मिक मुश्किल से लड़ने को तैयार हो चुका है।
प्रशासन ने जिले के 160 अस्थाई लाइसेंस जारी कर दिए हैं। इसके साथ सैनिक पड़ाव एटा, जलेसर, अलीगंज में दमकल और बोलेरो कैंपर लगाई गई हैं। अगिभनशमन अधिकारी वीके सिंह बताते हैं कि पटाखा विक्रेताओं को कड़ी हिदायत दी गई है। साथ ही सभी नियम और का पा
सतीश पाल सिंह
एडीएम प्रशासन एटा ने बताया कि अस्थाई लाइसेंस के लिए सदर, जलेसर, अलीगंज के एसडीएम को अधिकृत किया गया है। पुलिस, अगिभनशमन विभाग का क्लियरेंस मिलने और पटाखे बेचने के लिए खुला स्थान उपलब्ध होने पर ही अस्थाई लाइसेंस जारी हो रहे हैं। गुरुवार तक जिले में 160 लोगों के नाम अस्थाई लाइसेंस तीनो तहसील में जारी हो चुके हैं। +
यहां मिलेंगे पटाखे
एटा- सैनिक पड़ाव
जलेसर- एमजीएम इंटर कालेज ग्राउंड
मारहरा- मोहल्ला तालागढ़ तालाब के पास
मिरहची- कासगंज रोड आम का बाग
इसके अलावा अवागढ़, अलीगंज, जैथरा में बाजारों में ही बिक्री की जाएगी।