किसानों का उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं
- फोटो : Amar Ujala
विकास खंड कार्यालय के परिसर में प्रदेशप्रभारी पवन ठाकुर के नेतृत्व में भारतीय किसान यूनियन भानु की मासिक बैठक हुई। इसमें किसानों की समस्याओं पर विचार विमर्श किया।
मुख्य समस्याआें में राशन कार्ड, राशन डीलराें की मनमानी, वृद्धावस्था पेंशन, सहकारी समितियों पर खाद का न मिलना आदि रही।
किसानों को संबोधित करते हुए प्रदेशप्रभारी ने कहा कि प्रदेश, केन्द्र सरकार में किसानों को उत्पीड़न हो रहा है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में जिलाध्यक्ष सतेन्द्र सिंह, महासचिव दीपू सिंह, करन सिंह, विशनपाल, बबलू ठाकुर, ध्यानपाल सिंह, राजपाल, मुन्नालाल, लाखन सिंह, रोशन सिंह, लाल सिंह आदि रहे।