फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घंटों तक यात्रियों ने किया इंतजार, तब कहीं मिली बस

Sun, 03 Nov 2024 09:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। भाई दूज के मौके पर रविवार को बड़ी संख्या में लोगों ने आवागमन किया। ऐसे में परिवहन निगम के इंतजाम नाकाफी रहे और बसों की कमी पड़ गई। आगरा व अलीगढ़ जाने वाले लोगों को लगभग 2 घंटे तक बस का इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

डिपो में इस समय लगभग 190 बसे हैं। रविवार को अधिकांश बसों को आगरा, दिल्ली और फर्रुखाबाद मार्ग पर लगाया गया। भाई दूज के पर्व के चलते भारी संख्या में यात्री बस स्टैंड पर पहुंचे और बस का इंतजार करते दिखाई दिए। बसों की कमी के चलते यात्रियों को आगरा और अलीगढ़ मार्ग पर 1 से 2 घंटे तक इंतजार करना पड़ा। इसकी वजह से यात्रियों को काफी समस्या का सामना करना पड़ा। छोटे-छोटे बच्चों को साथ लेकर बहुत से लोगों ने बाइक व अन्य निजी वाहनों के माध्यम से यात्रा की।
सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक नरेश चंद्र गुप्ता ने बताया कि डिपो में इस समय अनुबंध और निगम की कुल मिलाकर लगभग 190 बस हैं। त्योहार के अवसर पर अधिकांश बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। आगरा मार्ग पर 100 बसें लगाई गईं। हर बस ने तीन चक्कर लगाए। इसके अलावा अलीगढ़ व दिल्ली मार्ग पर 40 बसें संचालित की गईं। हर बस ने दो चक्कर लगाए। इसी प्रकार से फर्रुखाबाद मार्ग पर भी बसों की संख्या बढ़ाई गई। यहां भी बस ने दो चक्कर लगाए।
विज्ञापन

करीब 2 घंटे से बस स्टैंड पर खड़े हैं लेकिन आगरा जाने के लिए बस नहीं आ रही है। जल्दी पहुंचना था मगर बस नहीं मिल रही। जिसकी वजह से दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। -दीपक कुमार, शांति नगर
छोटा बच्चा साथ में है। काफी देर से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन टूंडला जाने के लिए कोई गाड़ी नहीं मिल पा रही है। सोचा था शाम तक घर लौट आएंगे। बस न मिलने से काफी दिक्कत है। -चंदन तिवारी, पुरानी बस्ती
आगरा जाने के लिए बहुत देर से खड़ी हूं लेकिन कोई वाहन नहीं आ रहा है। भाई दूज के चलते उपवास भी रखा है। जिसकी वजह से काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। -शगुन सिसोदिया, शिवगंज

वैसे तो मेरठ तक जाना है लेकिन अलीगढ़ तक के लिए भी कोई बस नहीं मिल रही है। 2 घंटे से खड़े हैं। घर पर समय से पहुंचना था, लेकिन अब देर रात तक पहुंच पाएंगे। -खुशी चौहान, शिकोहाबाद रोड
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें