फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: वाहन की चपेट में आने से ऑटो में बैठे यात्री की मौत

Wed, 13 Aug 2025 05:40 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। रक्षाबंधन के बाद बहन को ससुराल छोड़कर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस पहुंचाया और शिनाख्त का प्रयास किया। परिजन ने मोर्चरी पर आकर मृतक की पहचान की।
विज्ञापन

शहर के रैवाड़ी मोहल्ला निवासी रामभजन ने बताया कि भाई हरिओम (30) पीपल अड्डे पर चाट का ठेला लगाते थे। इनके 4 बच्चे हैं जिनमें 2 बेटे और 2 बेटियां हैं। रक्षाबंधन पर मथुरा से बहन कल्पना आई थी तो मंगलवार को उसे सुसराल छोड़कर घर लौट रहे थे। मथुरा से ट्रेन के माध्यम से कासगंज के लिए बैठे थे। शाम के 6 बजे तक फोन कॉल के माध्यम से उनसे बात हुई। उसके बाद सुबह तक न दोबारा कॉल आया और न ही घर पहुंचे तो चिंता हुई।
बुधवार सुबह के समय कोतवाली देहात से फोन कॉल आया कि कासगंज रोड पर पीएसी बटालियन के पास एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई है। पोस्टमार्टम हाउस पर जाकर देखा तो वह बड़े भाई हरिओम का ही शव था। जानकारी घर पर पहुंची तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस के मुताबिक अज्ञात वाहन और ऑटो की टक्कर में हरिओम की मोत हुई है। शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें