फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसीने से भीगकर कापियां जांचते रहे परीक्षक

Sat, 06 May 2017 12:07 AM IST
amar ujala
विज्ञापन
मूल्याकन केंद्र पर काप‌ियां जांचते ‌श‌िक्षक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
 बढ़ती गर्मी के साथ विद्युत आपूर्ति व्यवस्था भी बेपटरी होने लगी है। हर घंटे फाल्ट ट्रिपिंग से कटौती बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को तो फाल्ट के कारण जीआईसी मूल्यांकन केंद्र पर दिनभर बत्ती गुल रही। इससे परीक्षक पसीने से तर-ब-तर होकर कापियां जांचने को मजबूर रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार का दिन विद्युत बदहाली के नाम रहा। राजकीय इंटर कालेज मूल्यांकन केंद्र पर दोपहर से लेकर शाम पांच बजे तक आपूर्ति नहीं मिली। ऐसे में मूल्यांकन में जुटे परीक्षक-उप प्रधान परीक्षक गर्मी से परेशान रहे। शिक्षक नेता एवं उप प्रधान परीक्षक रामपाल सिंह का आरोप है कि दस से पांच बजे तक के मूल्यांकन में आधा समय भी आपूर्ति नहीं मिलती। सेवानिवृत प्रधानाचार्य एवं उप प्रधान परीक्षक सोहन चंद्र शर्मा, परीक्षक संध्या यादव का कहना है कि विद्युत अव्यवस्थाओं से मूल्यंाकन प्रभावित हो रहा है। बिजली न आनेे से कई दिन तो यहां पीने के पानी की भी समस्या बनी हुई है। मूल्यांकन केंद्र के प्रधानाचार्य एवं उपनियंत्रक डॉ राकेश यादव के अनुसार विद्यालय क्षेत्र की आपूर्ति सुचारु नहीं रहती। आए दिन फाल्ट, ट्रिपिंग एवं कटौती की शिकायतें रहती हैं।
इन दिनों
कटौती की कोई शिकायत नहीं मिली है। बीते दिनों बाधित रही आपूर्ति आंधी के चलते हुए फाल्ट के कारण थी। शुक्रवार को तो पूरे क्षेत्र में आपूर्ति सुचारु रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विजय शंकर सिंह, एसडीओ, द्वितीय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें