फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पर्यावरण बचाने’ के विषय पर प्रस्तुत किया नाटक

Fri, 08 Apr 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
वार्षिकोत्सव - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
किड्स प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव नगर में एक पैलेस में धूमधाम के साथ मनाया गया। वार्षिकोत्सव में नन्हे मुन्ने बच्चों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुति से समा बंाध दिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने पर्यावरण बचाने, शिक्षा का महत्व, साफ-सफाई का जीवन में महत्व आदि विषयों पर नाटक प्रस्तुत कर सभी का मन मोहा। 
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभांरभ परिवहन राज्य मंत्री मानपाल सिंह, स्कूल प्रबंधक धर्मेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परिवहन राज्य मंत्री ने कहा कि बच्चें को सिर्फ शिक्षा देने तक ही शिक्षक की जिम्मेदारी खत्म नहीं हो जाती। बच्चों जब बड़ा होकर आईएस पीसीएस व अन्य क्षेत्रों में देश का नाम रोशन करता है तो वह अपने शिक्षक, संस्थान एवं क्षेत्र का भी नाम रोशन करता है। कार्यक्रम में प्रबंधक धर्मेन्द्र माहेश्वरी ने कहा कि उनका ध्येय है कि उनके स्कूल का पढ़ाया हुआ प्रत्येक बच्चा गुणवत्ता परख शिक्षा को ग्रहण करें। कार्यक्रम में बच्चों ने पर्यावरण जागरूकता, माता-पिता का जीवन में महत्व, शिक्षा का महत्व, साफ सफाई न रहने से फैलने वाली बीमारियों आदि विषयों पर नाट्य प्रस्तुति देकर जागरूक किया। इस दौरान एकता कपूर, रेखा सोनी, राजेश यादव सहित बड़ी संख्या में शिक्षणेत्तर कर्मी अभिभावक मौजूद रहे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें