फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तम आर्जव कपट मिटावै...

Sun, 20 Sep 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
इन दिनों धार्मिक कार्यक्रम की बयार बह रही है। जैन धर्म के पर्यूषण पर्व के दौरान श्रावक-श्राविकाएं उपवास रखकर आत्म साधना कर रहे हैं। पर्व के तीसरे दिन रविवार को उत्तम आर्जव धर्म की आराधना की गई। इस दौरान जिनालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ा।
विज्ञापन

प्रेमनगर स्थित नशिया जैन मंदिर में सामूहिक पूजन का आयोजन किया गया। सुबह श्रीजी का अभिषेक हुआ। इसके बाद सामूहिक पूजन किया गया। पूजन के दौरान भोपाल से आई मंजीत जैन एंड पार्टी के धार्मिक भजनों पर भक्त जमकर झूमे। वहीं शाम को आरती के दौरान भक्तों का सैलाब उमड़ा। उधर, पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने उत्तम आर्जव धर्म की पूजा की। इस मौके पर मुजफ्फरनगर से आए विद्वान पंडित जय कुमार जैन ने कहा कि जैसा अपने मन में विचार किया जाए, वैसा ही दूसरों से कहा जाए और वैसा ही कार्य किया जाए। मन-वचन-काय की सरल प्रवृत्ति का नाम ही आर्जव है। आर्जव गुण सुख का संचय कराने वाला है। मन से माया शल्य को निकाल दो और पवित्र आर्जव धर्म का विचार करो। जहां पर कुटिल परिणाम का त्याग कर दिया जाता है, वहीं पर आर्जव धर्म प्रगट होता है।
शाम को मंदिर में नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इधर, जैन गली स्थित जानकीदास चौत्यालय में प्रथमानुयोग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस मौके पर श्रद्धालुओं से धर्म से संबंधित प्रश्न पूछे गए। प्रतियोगिता में विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर योगेश जैन, सुरेश जैन, अभिषेक जैन, सुन्नेश जैन, योगेंद्र जैन, प्रदीप जैन, विमल जैन, सुनील बांदा, राजेश जैन, रोहित जैन, कैलाश जैन, वशु जैन, नीरज जैन, बबिता जैन, मीना जैन, अनीता जैन, प्रतिभा जैन आदि समाज के लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

---
उत्तम सत्य धर्म का करेंगे पालन
सोमवार को जैन श्रावक-श्राविकाएं उत्तम सत्य धर्म का पालन करेंगे। इस मौके पर पुरानी बस्ती बड़ा जैन मंदिर में प्रवचन और शाम को अंताक्षरी प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें