फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवर्तन की बयार लाएगी परिवर्तन यात्रा

Sun, 23 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
परिवर्तन यात्रा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन की बयार लेकर 13 दिसंबर को जिले में भारतीय जनता पार्टी की परिवर्तन यात्रा पहुंचेगी। यात्रा को लेकर भाजपाइयों ने कमर कस ली है। रविवार को केशव सरस्वती शिशु मंदिर पर आयोजित बैठक में तैयारियों की चर्चा हुई। यात्रा के तय रूट और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विज्ञापन

बैठक में मुख्य अतिथि नागेेंद्र दुबे गामा और जिला प्रभारी सुनील टंडन ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। सुनील टंडन ने कहा कि जिले में मारहरा विधानसभा से परिवर्तन यात्रा 13 दिसंबर को प्रवेश करेगी। इसके बाद जलेसर विस क्षेत्र में भ्रमण होगा। 14 और 15 दिसंबर को एटा में विश्राम के बाद 16 दिसंबर को यात्रा का एटा व अलीगंज विस में भ्रमण होगा। इस मौके पर पदाधिकारियों को दिशा निर्देश दिए गए। बैठक में जिलाध्यक्ष डा. दिनेश वशिष्ठ, यात्रा के जिला संयोजक पंकज चौहान, क्षेत्रीय सह संयोजक भूपेंद्र सिंह, जिला महामंत्री महेश पाल सिंह राणा, संदीप जैन, वीरेंद्र वर्मा, मेघ सिंह शाक्य, पंकज गुप्ता, राजेश वार्ष्णेय, मीडिया प्रभारी अग्रिम जैन, वीरेंद्र वार्ष्णेय, प्रदीप भामशाह, कौशलेंद्र राठौर, रमेश पाल सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें