फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डग्गामार बसों पर चला पुलिस का डंडा

Sun, 23 Oct 2016 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डग्गामार वाहन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डग्गामार वाहनों से निपटने के लिए रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने अभियान चलाया। ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर खड़ी रोडवेज कलर की प्राईवेट बसों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही डग्गामार वाहनों के चालान काटे। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

दरअसल, जिले में बढ़ रहे डग्गेमार वाहनों के संचालन को लेकर अमर उजाला ने रविवार के अंक में शीर्षक रोडवेज की आय पर डग्गामार बसों का डाका से खबर प्रकाशित की थी। जिसके बाद रविवार को ट्रैफिक पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बस स्टैंड पर रोडवेज कलर में दौड़ रही प्राइवेट बसों को दौड़ाया गया। जबकि तीन डग्गामार वाहनों के चालान काटे गए। इसके बाद पुलिस ने शिकोहाबाद रोड पर अभियान चलाया। पुलिस कर्मियों ने यातायात प्रभारी ब्रह्मप्रकाश यादव के नेतृत्व में शिकोहाबाद रोड पर अभियान चलाया गया। इस दौरान शिकोहाबाद रोड बस स्टैंड पर बाहर खड़ी बसों के चालान काटे गए। यहां एक बस और एक डग्गामार बसों के चालान काटे गए। अभियान के दौरान 2500 रुपये शमन शुल्क वसूला गया। इस मौके पर मनोज, प्रदीप, राजेंद्र सुरेंद्र, सियाराम समेत तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे। वहीं रविवार को संभागीय परिवहन अधिकारियों की टीम ने जीटी रोड पर मलावन के पास दौड़ रहे वाहनों को सीज किया। टीम ने पांच टेंपो को सीज कर टैक्स जमा करने के निर्देश दिए। एआरटीओ प्रवर्तन जेपी गुप्ता ने बताया कि राजस्व वसूली के लिए अभियान की शुरुआत हो गई है। सोमवार को दो टीमें बिना कर जमा किए दौड़ रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें