फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानवता भी रो दी: बाप कह रहा पालने को पैसे नहीं...मां बोली मैं रखूंगी नहीं, थाने में तमाशा बनी चार माह की बच्ची

Mon, 16 Sep 2024 09:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा से मानवता भी कंपा देने वाली घटना सामने आई। यहां बाप कह रहा पालने को पैसे नहीं हैं। वहीं मां बोली मैं नहीं रखूंगी।  चार माह की बच्ची थाने में घंटों तमाशा बनी रही। 
विज्ञापन
demo image - फोटो : freepik
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के एटा में दुधमुंही बच्ची की जिम्मेदारियों से बाप ने मुंह मोड़ा तो मां की ममता भी निष्ठुर हो गई। दोनों ने उसे रखने से इन्कार कर दिया। सोमवार को अलीगंज थाने में पंचायत हुई। काफी देर तक हंगामा चलता रहा। महिला पति के साथ रहने को तैयार नहीं हुई। बाद में पुलिस ने बच्ची को मां के ही सुपुर्द कर दिया।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर के समय गांव बरौलिया की सीमा थाने में अपनी चार माह की बच्ची को लेकर पहुंची। बताया कि करीब तीन साल पहले बरौलिया के अनिल से विवाह हुआ था। अनिल अपनी व परिवार की जरूरतें पूरी करने के लिए हरियाणा में प्राइवेट नौकरी करने लगा। दो वर्ष पूर्व एक बेटे का जन्म हुआ। 

चार माह पूर्व एक बच्ची ने जन्म लिया। लेकिन, वेतन कम होने की वजह से अनिल अपनी पत्नी-बच्चों को साथ नहीं रख रहा। इस बात से सीमा क्षुब्ध है। बच्ची के जन्म के एक महीने बाद ही गांव हृदयपुर स्थित मायके में चली गई। तबसे वहीं रह रही थी। उसने पुलिस से कहा कि बच्ची की परवरिश मैं अकेले नहीं कर सकूंगी। पुलिस ही इसका समाधान निकाले।
 

इस पर पुलिस ने अनिल को भी थाने में बुला लिया। एसआई सीमा त्रिपाठी दोनों की बात सुनने लगीं। इसी बीच पति-पत्नी में विवाद छिड़ गया। दोनों ने एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगाना शुरू कर दिया। पुलिस के हस्तक्षेप के बावजूद विवाद काफी देर तक चलता रहा। अनिल अपनी पत्नी को घर ले जाने के लिए तैयार था। 
 

लेकिन, सीमा ने उसके साथ जाने से ही नहीं, बल्कि चार महीने की बच्ची को भी रखने से इन्कार कर दिया। इसके बाद बच्ची को थाने में ही छोड़कर जाने लगी। यह देख पुलिसकर्मी सकते में आ गए। बुलाकर बच्ची उसके सुपुर्द की और शांतिभंग के तहत कार्रवाई कर अनिल को एसडीएम कोर्ट भेजा। महिला अपने मायके चली गई। 
विज्ञापन

पति-पत्नी के बीच आपस का विवाद है। इसे लेकर दोनों पक्ष सोमवार को थाने पर आए थे। साथ रहने पर राजी नहीं हुए। बच्ची को लेकर महिला चली गई है। -सुधांशु शेखर, सीओ अलीगंज

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें