एटा। प्रत्येक ग्राम पंचायत में पंचायत सहायक की भर्ती प्रक्रिया चल रही है। बृहस्पतिवार को जलेसर ब्लॉक की भी सूची चस्पा कर दी गई। इसके साथ ही सभी आठों ब्लॉक की सूची जारी कर दी गई हैं, जिनमें आ पत्तियों का निस्तारण किया जा रहा है। पांच अक्तूबर के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी।
एडीपीआरओ मनोज कुमार ने बृहस्पतिवार को बताया कि पंचायत सहायक की भर्ती में आठ ब्लॉक की सूची चस्पा कर दी गई हैं। इन पर आपत्तियां प्राप्त की जा रही हैं। पांच अक्तूबर तक सभी आपत्तियों का निस्तारण कर दिया जाएगा। जिसके बाद अंतिम सूची प्रकाशित की जाएगी। अंतिम सूची में आने वाले आवेदक को ग्राम पंचायत में बने पंचायत भवन पर नियुक्ति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि आपत्तियों का निस्तारण तीन सदस्यीय टीम द्वारा किया जा रहा है। जिसमें उपजिलाधिकारी, खंड विकास अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी शामिल हैं।