फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पैन नंबर देने के मामले में शिक्षक ने नहीं दी सूचना

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। पैन कार्ड बदलने वाले चार शिक्षकों में से एक ने नोटिस के बाद भी कोई स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया है। इसकी सूचना शासन एवं आयकर विभाग को भेज दी गई है। वहीं फिरोजाबाद में स्थानांतरित हो चुके दो शिक्षकों ने वहां स्पष्टीकरण दे दिया है।
विज्ञापन

फर्जी प्रमाणपत्रों के साथ दो पैन कार्ड को लेकर शासन द्वारा मांगी गई जांच रिपोर्ट बेसिक शिक्षा विभाग ने प्रेषित कर दी है। जिले में चिह्नित चार शिक्षकों में से दो शिक्षक विनय बाबू शर्मा एवं अवनीश यादव 24 हजार विज्ञान शिक्षकों की भर्ती में चयनित होकर फिरोजाबाद जिले में चले गए हैं।
वहीं मृतक आश्रित में तैनात गजेंद्र सिंह ने विभागीय भूल बताकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत किया है। जिसकी सूचना आयकर विभाग को भी भेज दी गई है, जबकि एक शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अभी तक कोई भी स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं किया है। इसकी सूचना भी विभाग एवं आयकर विभाग को भेज दी गई है।
विज्ञापन

लेखाधिकारी नरेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में दो पैन नंबर देने के मामले में चिह्नित चार शिक्षकों की जांच के अनुसार जिले में चयनित दो प्राइमरी शिक्षक बाद में हुई उच्च प्राथमिक स्कूल की भर्ती में चयनित होकर फिरोजाबाद में चले गए, जबकि इनका नाम जिले के स्टाफ में भी अंकित था।
एक शिक्षक ने विभागीय भूलवश एक ही नाम के दो लोगों को एक ही पैन नंबर जारी होने का स्पष्टीकरण दिया है। एक शिक्षक ने नोटिस के बाद भी कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें