फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच से अधिक हर लेनदेन पर देने होंगे बीस रुपये

Wed, 29 Mar 2017 11:37 PM IST
amar ujala
विज्ञापन
बैंक - फोटो : source
विज्ञापन

विज्ञापन
पहली अप्रैल से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया अपने ग्राहकों पर अतिरिक्त बोझ डालने जा रही है। बैंक ने खाते, एटीएम कार्ड और चेकबुक से लेनदेन के नियमों में कई परिर्वतन किए हैं। इसके मुताबिक अब बैंक खाते से एक महीने में पांच बार से अधिक लेनदेन करने पर आपको हर लेनदेन पर बीस रुपये का चार्ज देना होगा। वहीं खाते में तीन हजार रुपये न्यूनतम बैलेंस भी जरूरी है। कम बैलेंस होने पर हर महीने 40 रुपये चार्ज लगेगा।
लीड बैंक के मैनेजर एलसी पाल ने बताया कि एसबीआई ने खाता, एटीएम और चेकबुक से लेनदेन पर साधारण चार्ज लगाए हैं। इसके मुताबिक बैंक या एटीएम से पांच बार तक का लेनदेन मुफ्त होगा। छठवीं बार लेन-देन करने पर 20 रुपये प्रति ट्रांजेक्शन चार्ज लगेगा। इससे पहले बैंक अपने ग्राहकों से दूसरी बैंक के एटीएम से पांच बार से अधिक बार रुपये निकालने पर चार्ज लेता था। वहीं चालू खाते की 50 और 25 पेज वाली चेकबुक पहली बार इश्यू कराने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा, लेकिन दोबारा चेकबुक इश्यू कराने पर 25 रुपये प्रति चेकबुक चार्ज लगेगा। खाते में तीन हजार न्यूनतम नहीं होने पर हर महीने 40 रुपये चार्ज लगेगा। पर, इसमे छूट है कि यदि ग्राहक महीने में एक बार तीन हजार रुपये से अधिक जमा कर निकालता है तो उसे कोई चार्ज नहीं देना होगा।
विज्ञापन


अन्य बैंकों को दिशा निर्देश का इंतजार
पीएनबी के कार्यवाहक प्रबंधक एसके अग्रवाल, सेंट्रल बैंक  के मुख्य शाखा प्रबंधक आर चंद्रा, बीओआई के प्रदीप गुप्ता ने बताया कि ट्राजेक्शन चार्ज एक अप्रैल से लागू होने हैं, लेकिन अभी कोई सर्कुलर नहीं आया है। सर्कुलर आने पर ट्रांजेक्शन चार्ज लागू किए जाएंगे। एचडीएफसी बैंक प्रबंधक गौरव पालीवाल ने कहा कि उनके यहां ट्रांजेक्शन चार्ज एक मार्च से लागू हो चुके हैं।
विज्ञापन

---------------
ट्रांजेक्शन चार्ज काफी पहले से प्रस्तावित हैं। निजी बैंक ने पहले लागू कर दिए अब धीरे-धीरे सभी बैंकों में ट्रांजेक्शन चार्ज लागू होेंगे। केनरा बैंक में अभी तक ट्रांजेक्शन चार्ज के टैरिफ का सर्कुलर नहीं आया है।
एलसी पॉल
केनरा लीड बैंक प्रबंधक एटा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें