फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑक्सीजन की कमी से अस्पताल संचालक बेचैन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ऑक्सीजन की किल्लत बढ़ रही है। इससे नर्सिंग होम में भर्ती मरीजों के तीमारदारों के साथ ही निजी अस्पताल और नर्सिंग होम संचालक भी बेचैन हैं। ऑक्सीजन लेवल की कमी वाले मरीज लगातार पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

एक ओर जहां सरकारी अस्पतालों में ओपीडी सेवाएं बंद हो गई हैं तो दूसरी ओर कोविड के खतरे को देखते हुए लोग इमरजेंसी वार्ड में नहीं जाना चाहते। ऐसे में निजी अस्पताल और नर्सिंग होमों पर भीड़ बढ़ी है। कोविड रिपोर्ट निगेटिव होने के बावजूद विभिन्न कारणों से तमाम लोगों का ऑक्सीजन लेवल गिर रहा है। सांस की समस्या पर लोग ऑक्सीजन की मांग कर रहे हैं। शहर के सुभाष मूर्ति रोड स्थित डॉ. शैलेंद्र जैन बताते हैं कि इस समय ऑक्सीजन की समस्या और मांग वाले मरीजों की संख्या बढ़ रही है। दिन में बमुश्किल एक-दो सिलिंडर मिल रहे हैं, जिससे काम नहीं चल पा रहा। मरीजों के साथ ही हमें भी तकलीफ हो रही है।
आगरा रोड स्थित मेट्रो हॉस्पीटल के संचालक डॉ. शैलेंद्र राजपूत ने बताया उनके यहां प्रसव के अलावा अन्य मरीजों का उपचार कर रहे हैं। तीन दिन से ऐसे कई मरीज आ रहे हैं जिनकी कोविड रिपोर्ट तो निगेटिव है, लेकिन ऑक्सीजन लेवल कम है। हॉस्पीटल में भर्ती कर इलाज कर रहे हैं। लेकिन सप्लायर द्वारा ऑक्सीजन सिलिंडर न मिलने से मरीजों के इलाज को लेकर चिंता है। रविवार को दो सिलिंडर मैनपुरी से मंगाए, सोमवार को वहां से भी नहीं मिले। उधर जिले के दो सप्लायरों में एक को सोमवार व दूसरे को चार दिन से ऑक्सीजन नहीं मिली है। कई अस्पताल और नर्सिंग होम संचालक आसपास के जिलों में संपर्क कर चुके हैं, लेकिन ऑक्सीजन नहीं मिल रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें