फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओवरब्रिज न होने से घंटो बंद रहता है रेल फाटक

Sun, 10 Jan 2016 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
 रेलवे लाइन स्टेशन और रेलवे के कई भवन नगर में बने हुए हैं। तीन रेल के फाटक नगर की मुख्य सड़कों पर बने हुए हैं। जिसके कारण रेल फाटकों के बंद रहने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर के लोगों की मांग के बावजूद रेलवे प्रशासन ने अभी तक ओवरब्रिज बनाने की पहल नहीं की।

नगर में तीन मुख्य रेलवे क्रासिंग हैं। जिसमें अमांपुर रोड पर बरेली और कानपुर की ओर आने जाने वाली गाड़ियों के कारण दो अलग अलग रेल फाटक हैं। 20 गाड़ियां हर रोज इन ट्रैक से गुजरती हैं, जिसके चलते बार बार यह रेल फाटक बंद होते हैं। रेल इंजन की शंटिंग के दौरान भी रेल फाटक बंद हो जाते हैं। जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लोग काफी देर तक इन फाटकों पर खड़े रहते हैं। कई बार तो काफी देर तक फाटक बंद रहते हैं।
विज्ञापन

अमांपुर गेट के अलावा सहावर गेट रेलवे क्रासिंग पर भीड़ का आलम रहता है। यहां दिन भर लोग बंद रेल फाटक के दौरान अपनी बाइक को झुकाकर निकालते हैं। कई बार लोग दुर्घटनाओं का शिकार भी हुए। अहरौली के रेल फाटक पर भी लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। नगर में तीन स्थानों पर ओवर ब्रिज बनाया जाना है। रेलवे को पूर्व में प्रस्ताव भी दिए गए हैं, लेकिन अभी तक किसी भी ओवरब्रिज की मंजूरी नहीं दी है।

अमांपुर रोड और सहावर गेट पर ओवरब्रिज बनाया जाना आवश्यक है। रेलवे प्रशासन को इस दिशा में काम करना चाहिए। क्याेंकि ट्रेन और बढ़ेंगी तो लोगों की मुसीबतें भी बढ़ेंगी।
- दीपक गुप्ता, कारोबारी

नगर के विकास में यह समस्या बाधक बनी हुई है। सहावर गेट का इलाका रेल क्रासिंग के कारण विकसित नहीं हो पा रहा है। लोगों को आवागमन में काफी दिक्कत होती है। ओवरब्रिज का निर्माण आवश्यक है।
विज्ञापन

-जितेंद्र वार्ष्णेय, कारोबारी

नगर में अहरौली और सहावर गेट पर रेल फाटक का बनना जरूरी है। रेलवे को लोगों की समस्या पर ध्यान देना चाहिए। यदि शीघ्र ओवरब्रिज नहीं बनाए गए तो समस्या और विकराल होगी।
 - विजय राजपूत, राज्यकर्मी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें