अलीगंज विधानसभा क्षेत्र से सपा विधायक रामेश्वर सिंह यादव ने रविवार को ग्राम प्रधान, बीडीसी सदस्यों और कार्यकर्ताओं संग बैठक की।
रामेश्वर सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में हुए पंचायत चुनाव में भारी सफलता सपा को मिली है अब विधानसभा चुनाव की बारी है। प्रदेश में दोबारा अखिलेश यादव की सरकार बनाने के लिए कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को गांव-गांव पहुंचाने का काम करें। सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का लक्ष्य मिशन 2017 है। जिला पंचायत अध्यक्ष जुगेंद्र सिंह यादव ने कहा कि प्रदेश में जितना विकास सपा सरकार ने किया है अभी तक किसी भी सरकार ने नहीं किया है।
एटा में जिला पंचायत अघ्यक्ष निर्विरोध चुना गया और इसके लिए उन्होंने जनता का आभार जताया। इस मौके पर ब्लाक प्रमुख ओमपाल सिंह यादव, रामनाथ यादव, विक्रांत यादव, राजेश गुप्ता, मोहसिन खान, शिवपाल यादव, देवेंद्र राठौर आदि मौजूद रहे।
सपा के ब्लॅाक प्रमुख प्रत्याशी होंगे ओमपाल
अलीगंज। अलीगंज में सपा से ब्लॉक प्रमुख पद के प्रत्याशी ओमपाल सिंह यादव होंगे। रविवार को बैठक में आए बीडीसी सदस्यों और प्रधानों ने एक सुर में ओमपाल सिंह यादव को ब्लाक प्रमुख पद का प्रत्याशी का समर्थन देने की घोषणा की।