फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आउटसोर्सिंग कर्मियों काे मिला दो माह का सेवा विस्तार

Tue, 02 Apr 2024 05:11 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोरोना संक्रमण काल के दौरान स्वास्थ्य विभाग में 63 आउटसोर्सिंग कर्मी विभिन्न पदों पर भर्ती किए गए थे। 31 मार्च को उनका अनुबंध समाप्त हो गया। कर्मियों ने एनएचएम में समायोजन के लिए मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन सदर विधायक को दिया था। शासन से कर्मियों की सेवाओं का समय दो माह बढ़ाया गया है।
विज्ञापन


जनपद में स्वास्थ्य विभाग में कोरोना संक्रमण के दौरान लैब टेक्नीशियन सहित, वेंटीलेटर टेक्नीशियन सहित आदि पदों पर आउटसोर्सिंग से 63 कर्मियों को भर्ती किया गया था। कोरोना के समय कर्मियों ने लगातार अपनी ड्यूटी को पूरा किया। वर्ष 2023 में कर्मियों का अनुबंध समाप्त हुआ। इस पर कर्मियों ने समायोजन की मांग की। उनका कहना था कोरोना के समय बिना डर के कार्य किया है। ऐसे में रिक्त पड़े पदो पर उन्हें एनएचएम में समायोजित किया जाए।
अप्रैल 2023 में लगातार सेवा का विस्तार किया जा रहा है। 31 मार्च 2024 को कर्मियों का अनुबंध समाप्त हो गया था। उससे पहले ही कर्मियों ने मुख्यमंत्री से संबोधित ज्ञापन सदर विधायक सहित सीएमओ को दिया था। शासन से कर्मियों की सेवा विस्तार दो माह का कर दिया गया है।सेवा विस्तार 31 मई तक मान्य किया जाएगा। मामले में सीएमओ डॉ. उमेश त्रिपाठी ने बताया शासन से कर्मियों का दो माह का सेवा विस्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें