फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों की पिटाई से छात्र संगठनों में आक्रोश

विज्ञापन
विज्ञापन
 श्री गणेश इंटर कालेज में ट्यूशन को लेकर दो छात्रों की पिटाई के मामले में छात्र संगठन आगे आ गए हैं। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एवं समाजवादी पार्टी छात्र सभा ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से दोषी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई।
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद के प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य कुलदीप प्रतिहार ने कहा कि ट्यूशन खोरी के खिलाफ परिषद पूर्व में ज्ञापन दे चुकी है। लेकिन इस पर अंकुश नहीं लग पा रहा। श्री गणेश इंटर कालेज के शिक्षक अजय माहेश्वरी छात्रों पर ट्यूशन के लिए दबाव बनाते हैं। वे कक्षा 10 के छात्र देवेंद्र कुमार, विवेक कुमार एवं प्रिंस कुमार पीट चुके हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। अन्यथा परिषद आंदोलन को मजबूर होगी। जो गैर पंजीकृत कोचिंग सेंटर हैं उन्हें बंद किया जाए। इस दौरान जिला संयोजक विकास यादव, इंद्रप्रताप सिंह, सचिन साहू, अमन यादव, वरुण माहेश्वरी, अन्नू भारद्वाज, सुमित कुमार, विशाल सिंह, सोनू यादव, तपन कावड़ा आदि मौजूद रहे।
सपा छात्र सभा के जिलाध्यक्ष अभिषेक यादव ने कहा कि कालेज के शिक्षक के द्वारा ट्यूशन न पढ़ने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी दी जाती है। वे छात्रों को प्रताड़ित करते हैं। शिक्षक के खिलाफ समुचित कार्रवाई की जाए। इस दौरान मधुर सिंह, जय वर्धन, अभय प्रताप, निदेश यादव, शिवम गहलौत, तोसीफ रजा, यशवर्धन यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


छात्रों की पिटाई के मामले को लेकर विभाग गंभीर है। मामले की जांच पड़ताल कराई जा रही है। शासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय होने के कारण प्रबंध समिति को कार्रवाई के निर्देश दे दिए हैं।
विज्ञापन

- भूरी सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक कासगंज


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें