फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान हमारा अधिकार, न जाने देंगे बेकार

Wed, 18 Jan 2017 12:06 AM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
मतदान जागरूकता के ‌ल‌िए संकल्प लेती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
 मंगलवार को जेएलएन कालेज में युवा वोटरों ने मतदान करने के प्रति संकल्प लिया। साथ ही प्रदेश के विकास में योगदान करने की शपथ ली। इस दौरान युवाओं में खासा उत्साह नजर आया।
विज्ञापन

अमर उजाला की ओर से शुरू की गई शत प्रतिशत मतदान के अभियान मेें मंगलवार को जीटी रोड स्थित जवाहर लाल नेहरू पीजी कालेज के विद्यार्थियों ने शिरकत की। प्राचार्य डा. एसपी सिंह ने कहा कि मतदान हर नागरिक का प्रथम कर्तव्य है। मतदान करने से किसी को भी वंचित नहीं रहना चाहिए। प्रवक्ता डा. हरिओम शर्मा ने कहा कि मतदान करने वाले दिन को बूथ दिवस के रूप में मनाना चाहिए।  इस मौके डा. प्रवेश पांडेय, संतोष शर्मा, डा. केपी सिंह, डा. मोहन वार्ष्णेय, डा. सुनीता सक्सेना, डा. स्वयं प्रकाश गौड़, डा. उमाकांत चौबे समेत तमाम प्रोफेसर और विद्यार्थी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें