फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक शाम शहीदों के नाम का आयोजन

Wed, 27 Jan 2016 10:50 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय प्रदर्शनी में गणतंत्र दिवस के अवसर पर ‘आज की शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी साहब सिंह ने किया। इसके बाद भारत माता के चित्र के समक्ष नगर पालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के जिलाध्यक्ष गजेंद्र सिंह चौहान, कैलाश पुंढीर, सुनील सोलंकी, रामनिवास चौहान, एआरएम संजीव चौहान, जमशेद आलम, मेधावृत शास्त्री, धर्मवीर गहलौत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ हम जिएंगे और मरेंगे ऐ वतन तेरे लिए देश भक्ति गीत के साथ हुआ। डीपीएस सिढ़पुरा के बच्चों ने ग्रुप डांस से लोगों को देश भक्ति के रंग में रंग दिया। कार्यक्रम संयोजक बसंत पतझड़ ने देश भक्ति गीत गाया। सीडीओ साहब सिंह ने भी विचार रखे। महिला वीरांगना की जिलाध्यक्ष विशाखा सिंह ने कार्यक्रम में आई महिलाओं को सम्मानित किया।
विज्ञापन

इस मौके पर मनोज सोलंकी, राजकुमारी चौहान, यशोराज लक्ष्मी, निर्मला यादव, एबीएसए ओमप्रकाश अकेला, अखलेश चौहान, पुष्पेंद्र सिंह राठौर, धर्मवीर सिंह गहलौत, प्रदीप श्रीवास्तव आदि लोग मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें