फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में बालक की मौत, लोगों ने लगाया जाम

Wed, 27 Jan 2016 10:49 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
ढोलना क्षेत्र में एक बालक की ट्रक की चपेट में आकर मौत हो गई। बालक की मौत पर ग्रामीणों और परिवारीजनों में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। जाम की सूचना पर एएसपी, एसडीएम और सीओ सदर मौके पर पहुंच गए। आक्रोशितों को समझाबुझा कर जाम खुलवाया।
विज्ञापन

उर्वेश (8) पुत्र सुरेंद्र सिंह यादव एसवीटी स्कूल का छात्र था। 26 जनवरी पर वह विद्यालय में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेकर पैदल घर लौट रहा था।  वह जैसे ही राणा इंटर कालेज के समीप पहुंचा तभी अलीगढ़ की ओर से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गया। ट्रक के नीचे दबने से बालक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। ट्रक के आधे हिस्से में सीमेंट की बोरी और आधे हिस्से में शराब भरी हुई थी। घटना की सूचना पर ग्रामीण घटनास्थल पर आ गए। लोगों ने ट्रक चालक को दबोच लिया। सूचना पर परिवारीजन भी मौके पर पहुंच गए। बालक का शव देखकर लोगों में आक्रोश फैल गया। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने ट्रक के शीशे तोड़ दिए और जाम लगा दिया। ट्रक चालक की लापरवाही से ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश था। लगभग एक घंटे जाम की स्थिति ढोलना रोड पर रही। कासगंज-ढोलना मार्ग पर जाम लगने से वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना जब प्रशासन के आला अधिकारियों को हुई तो वह भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी राधेमोहन भारद्वाज, एसडीएम संजय सिंह, सीओ सदर सबीह हैदर मौके पर पहुंच गए। आला अधिकारियों के समझाने बुझाने एवं कार्रवाई के आश्वासन के बाद आक्रोशित माने। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया। देर सांय ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें