एटा। करीब 17 साल पुराने बाइक चोरी के मामले में सीजेएम न्यायालय ने दोषी को एक साल एक माह के कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही दो हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। मामला कोतवाली देहात क्षेत्र का है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार 27 अक्टूबर 2009 को बाइक चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए संदीप निवासी चोंचा बनगांव कोतवाली नगर के खिलाफ कार्रवाई की थी। पुलिस ने साक्ष्य संकलित कर 13 जनवरी 2010 को न्यायालय में आरोपपत्र दाखिल किया।
इसके बाद ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत मामले की प्रभावी पैरवी की गई। मॉनिटरिंग सेल और अभियोजन शाखा की पैरवी के बाद पांच नवंबर 2026 को सीजेएम न्यायालय ने संदीप को दोषी करार दिया। दोषी को एक साल एक माह के कारावास और दो हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई।