फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दुर्घटना के मामले में दोषी को एक माह की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दुर्घटना के मामले में न्यायालय ने दोषी को एक माह के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई है। ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत मॉनीटरिंग सेल और अभियोजन की प्रभावी पैरवी के चलते यह फैसला आया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र में 10 अप्रैल 2004 को एक वाहन की टक्कर से वादी को गंभीर चोटें आई थीं। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान साक्ष्य संकलित कर पुलिस ने फिरोजाबाद जिले के थाना फरिहा क्षेत्र के गांव सूरजपुर निवासी सुरेंद्र सिंह के खिलाफ आरोप पत्र न्यायालय में दाखिल किया था। मामले में दोषी को सजा दिलाने के लिए ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के तहत विशेष निगरानी रखी गई। अभियोजन पक्ष ने भी साक्ष्यों और तथ्यों के आधार पर मजबूती से पक्ष रखा। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने सुरेंद्र सिंह को एक माह के कारावास और पांच हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें