अवागढ़। क्षेत्र के भजनपुरा चौराहे पर शनिवार की शाम को लोडर वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की मौत हो गई और दूसरा घायल है। जिसको गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।
गांव भजनपुरा निवासी नवाब सिंह और श्यामलाल गांव के चौराहे पर खड़े आपस में बात कर रहे थे। तभी वहां से गुजरे वाहन की चपेट में आने पर नवाब सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। चौराहे से गुजर रहे राहगीर ने वाहन का नंबर नोट कर इसकी जानकारी गांव वालों को दी। माैके पर पहुंचे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को देते हुए घायल श्यामलाल अस्पताल पहुंचाया। यहां से श्यामलाल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज भेजा गया है।