फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: फर्जी दस्तावेजों से शिक्षा विभाग में नौकरी पाने वाला गिरफ्तार

Mon, 03 Mar 2025 11:36 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
राजा का रामपुर (एटा)। फर्जी दस्तावेजों पर शिक्षा विभाग में नौकरी करने वाले फरार चल रहे व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उस पर वर्ष 2024 में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। सेवा समाप्ति की कार्रवाई रिपोर्ट दर्ज कराने से पूर्व कर दी गई थी।
विज्ञापन

मैनपुरी के ग्वालटोली का मूल निवासी राजकुमार यादव मोहल्ला यादव नगर शिकोहाबाद जनपद फिरोजाबाद में रहता है। उसके विरुद्ध थाना राजा का रामपुर में एफआईआर वर्ष 2024 में दर्ज कराई गई थी। तत्कालीन खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुमार ने थाने में दी तहरीर में बताया था कि फर्जी अभिलेख से उसने शिक्षक की नौकरी प्राप्त कर ली। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने राजकुमार की सेवा समाप्त कर दी थी।
वह विकासखंड अलीगंज के इमादपुर प्राथमिक विद्यालय पर तैनात था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद राजा का रामपुर पुलिस को उसकी तलाश थी। आरोपी को रविवार रात मैनपुरी जिले में कलेक्ट्रेट के पास से गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें