निधौली कलां। कस्बे के कंपोजिट विद्यालय की कक्षा 7 की छात्रा नीलम को मंगलवार को एक दिन का बीईओ बनाया गया। बीआरसी पर मौजृूद थाना प्रभारी जेपी मौर्य से छात्रा ने बालिकाओं की सुरक्षा और अधिकारों पर चर्चा की।
विज्ञापन
बाल अधिकारों की जानकारी लेने के साथ ही नीलम ने थाने का भ्रमण भी किया। विकास संबंधी जानकारी के लिए छात्रा ने बीडीओ गोपाल गोयल से वार्ता की। इससे पहले बीआरसी पर प्रशिक्षण के लिए आए शिक्षक-शिक्षिकाओं से शिक्षण कार्य पर संवाद करते हुए एमडीएम वितरण पर वार्ता की। खंड शिक्षा अधिकारी अमित सक्सेना ने बताया कि सांकेतिक बीईओ बनने पर नीलम ने खुशी जताई। बताया कि इससे उसका मनोबल और इच्छाशक्ति बढ़ी है।