एटा। यातायात जागरूकता के लिए यातायात पुलिस द्वारा चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। मंगलवार को चेकिंग के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए 119 वाहन चालक पाए गए। इन सभी के 1.26 लाख रुपये के चालान किए गए। यातायात प्रभारी अनिल वर्मा ने बताया कि मोडिफाइड साइलेंसर, ब्लैक फिल्म, हूटर, सायरन, प्रेशर हॉर्न, बाइक पर तीन सवारी, बिना हेलमे के मामले ज्यादा मिले।