फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: अवैध खनन करते हुए एक बुलडोजर और तीन ट्रैक्टर पकड़े

Wed, 22 May 2024 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। तहसील क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन पर अंकुश लगाने को एसडीएम जगमोहन गुप्ता द्वारा एक टास्क फोर्स का गठन किया गया। जिसके द्वारा अभियान चलाकर अवैध मिट्टी खनन पर रोक लगाने अथवा कार्रवाई की जा सके। टीम ने मंगलवार की रात अवैध खनन करते हुए एक जेसीबी सहित तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली को पकड़ लिया।
विज्ञापन


मंगलवार की रात अवागढ़ थाना क्षेत्र के गांव चुरथरा से गठित टास्क फोर्स में नियुक्त नायव तहसीलदार विपिन कुमार व खनन अधिकारी एटा तथा कोतवाली प्रभारी अवागढ़ ने संयुक्त रूप से अभियान चलाकर कार्रवाई की। इस दौरान टीम ने अवैध खनन करते हुए तीन ट्रैक्टर-टॉली व एक जेसीबी को पकड़ लिया। सभी पकड़े गए वाहनों को अवागढ़ थाने में खड़ा कराया गया है। एसडीएम जगमोहन गुप्ता ने बताया कि वर्तमान में तहसील जलेसर के लिए लगातार अवैध मिट्टी खनन के संबंध में विभिन्न माध्यमों और दूरभाष पर प्राप्त हो रही शिकायतों पर टास्क फोर्स का गठन किया गया है। बताया 23 से 31 मई तक थानावार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें