फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक बार फिर बदला मौसम का मिजाज

Wed, 04 Feb 2015 11:46 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
पिछले चार पांच दिन से साफ मौसम का मिजाज बुधवार को बदल गया। सुबह से ही छाए बादल व कोहरे की चादर ने लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास करा दिया। बच्चे भी ठिठुरते हुए स्कूल पहुंचे। तापमान में गिरावट दर्ज की गई। बुधवार का अधिकतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 06 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन




मौसम के हर दिन बदल रहे मिजाज को लोग समझ नहीं पा रहे हैं। पिछले डेढ़ माह से पड़ रही कड़ाके की सर्दी के बाद चार पांच दिन निकली धूप ने लोगों को सर्दी से बढ़ी राहत प्रदान की थी, लेकिन बुधवार को अचानक खराब हुआ मौसम लोगों को एक बार फिर सर्दी का अहसास करा गया। इसके अलावा आसमान में छाए काले बादल भी अब बारिश होने की संभावनाओं को बढ़ा रहे हैं। ऐसा होने पर एक बार फिर सर्दी और बढ़ेगी। इधर बारिश की संभावना से कुछ किसानों राहत महसूस कर रहे हैं तो बारिश के बाद फसलों को नुकसान भी हो सकता है। बुधवार को घने कोहरे की वजह से एक बार फिर जन जीवन प्रभावित हुआ। वहीं, दोपहर बाद निकली कुछ देर के लिए धूप सर्दी से राहत नहीं दे पाई।


किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें
मौसम के बदले मिजाज से किसान चिंतित हैं। किसानों का कहना है कि कहीं तेज बारिश के साथ ओले आदि न पड़ें, जिससे फसल को काफी नुकसान होगा। खेतों में तंबाकू की फसल को देखकर किसान काफी खुश दिखाई दे रहा है, लेकिन बादलों को देखकर किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें साफ दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें