फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: दूसरे दिन दौड़ और खो-खो में बच्चों ने लगाया जोर

Sat, 18 Nov 2023 11:15 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अवागढ़। जलेसर रोड स्थित अवागढ़ पब्लिक स्कूल में खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन दौड़ और खो-खो की प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें बच्चों ने प्रतिभाग कर जोर लगाया। प्रतियोगिता का शुभारंंभ एमएलसी आशीष यादव ने किया। छात्राओं ने मां सरस्वती की वंदना से कार्यक्रम की शुरूआत की। संचालन शशि भूषण एवं कल्पना ने किया। ताइक्वांडो कोच कपिल के मार्गदर्शन में ताइक्वांडो एक्ट एवं पिरामिड को देख सभी अचंभित रह गए। जूनियर वर्ग से 100 मीटर बॉयज दौड़ में सी हाउस के ललितेश, 200 मीटर में सी हाउस के प्रियांशु, 100 मीटर गर्ल्स में सी हाउस की खुशाली, रिले रेस में सी हाउस के ललितेश, प्रियांशु और अंकित प्रथम रहे।
विज्ञापन



वहीं खो-खो में स्प्रिंग हाउस के निक्की, वैभवी उपाध्याय, गौरवी, शेजीन, श्रृद्धा, गुनगुन, दिव्यांशी, निधि, आशी विजयी रहीं। सीनियर वर्ग खो-खो में स्प्रिंग हाउस की तनवी, कुनकुन, आरती, दीक्षा, शैजल, रागिनी, दिव्यांशी, प्रिया, प्राची विजयी रहीं। डॉ संजीव वार्ष्णेय बंटी, निदेशक सजल वार्ष्णेय ने सभी विजेता छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामना की। प्रधानाचार्य एलके रावत ने विशिष्ट अतिथियों का सम्मान किया। इस दौरान थाना प्रभारी जेपी मौर्य, किसान नेता शिव प्रताप सिंह अंशु, योगेश गुप्ता, तारा वार्ष्णेय, संतोष वार्ष्णेय, पंकज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें