फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मंडल स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता में एटा प्रथम

Sat, 18 Nov 2023 11:13 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अलीगढ़ में 51वीं राज्य स्तरीय बाल वैज्ञानिक प्रतियोगिता का आयोजन मंडल स्तर पर किया गया। प्रतियोगिता में एटा के प्रतिभागियों को प्रथम स्थान मिला। अब ये विजेता राज्य स्तर पर मुरादाबाद में होने वाले प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।
विज्ञापन




अलीगढ़ में दो दिवसीय प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हुआ। प्रतियोगिता श्रीमद् ब्रह्मानंद इंटर कॉलेज में हुई। इसमें एटा, कासगंज, हाथरस व अलीगढ़ के छात्रों और अध्यापकों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता समाज के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विषय पर थी। जिसमें स्वस्थ जीवन (पर्यावरण के लिए जीवन शैली), कृषि, संचार एवं परिवहन और कंप्यूटेशनल सोच पर मॉडल प्रस्तुत करने थे। प्रतियोगिता के जूनियर संवर्ग में गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के रोचक गुप्ता व शारदा को प्रथम स्थान मिला। जबकि महारानी लक्ष्मीबाई इंटर कॉलेज की छात्रा वैष्णवी सोलंकी को द्वितीय स्थान हासिल हुआ।


सीनियर संवर्ग में अविनाशी सहाय आर्य इंटर कॉलेज के छात्र आदित्य व श्री गांधी स्मारक इंटर कॉलेज के छात्र शेखर मिश्रा ने संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पाया। अध्यापक संवर्ग में सकीट के प्राथमिक विद्यालय पीपल टोला के शिक्षक संजय सिंह को स्वास्थ्य विषय में प्रथम स्थान मिला। जबकि कंप्यूटेशनल सोच में निधौली कलां विकासखंड क्षेत्र के गांव भूपाल पुर में स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका कविता सिंह को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। डीआईओएस चंद्रकेश ने सभी विजयी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं। वहीं उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें