फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: चैत्र नवरात्र पर घरों में घट स्थापना, मंदिरों में दिनभर उमड़ी भीड़

Fri, 20 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हवन पूजन करते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व अन्य स्टाफ।
विज्ञापन
एटा। चैत्र नवरात्र बृहस्पतिवार से आरंभ हो गए। प्रथम दिवस पर श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से घरों में घट स्थापना कर देवी मां के प्रथम स्वरूप मां शैलपुत्री की आराधना की। सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा क्षेत्र मां के जयकारों से गूंज उठा।
विज्ञापन

ठंडी सड़क स्थित काली मंदिर, पथवारी माता मंदिर, मयूर विहार स्थित हिमगिरिनाथ मनकामेश्वर मंदिर, शिवसिंहपुर माता मंदिर, शांति नगर काली मंदिर, बनगांव माता मंदिर व जनता दुर्गा मंदिर जीटी रोड पर सुबह से ही भक्तों की भीड़ रही। हर मंदिर में सुबह से दोपहर तक दर्शन के लिए लंबी-लंबी कतारें लगी रहीं। भक्तों ने मंदिरों में मां शैलपुत्री के चरणों में पुष्प, नारियल व कलश अर्पित किए गए। भक्तों ने नौ दिनों तक व्रत रखने का संकल्प लिया। कई घरों में कन्या पूजन व सुबह-शाम भजन-कीर्तन की शुरुआत भी हो गई है। लोगों ने घरों में प्रथम दिन माता की स्थापना की लोगों ने विधि विधान से ढोल नगाड़ों की धुन पर माता रानी का बाजार से स्थापना स्थल तक लाए। आशू सक्सेना ने बताया कि हर बार नवरात्रों को माता की विधि-विधान से स्थापना करते हैं।

दर्शन पूजन के लिए सुबह से लग गईं पक्तियां
जलेसर/सकीट। नवरात्र की शुरुआत के साथ कस्बों में स्थित मंदिरों का माहौल पूरी तरह भक्तमय हो गया। जलेसर के मां पथवारी मंदिर, गोलनगर, विकासखंड कॉलोनी, मोहल्ला हथोड़ा, मोहल्ला शेरगंज और महावीरगंज के मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए भीड़ लगी रही। विभिन्न स्थानों पर देवी दुर्गा के भव्य पंडाल भी सजाए गए हैं। सकीट में शीतला देवी मंदिर, वार्ष्णेय समाज देवी मंदिर, गमा देवी मंदिर, पथवारी मंदिर व काली माता मंदिर में दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में किया हवन

एटा। वीरांगना अवंती बाई लोधी ऑटोनोमस स्टेट मेडिकल काॅलेज में नवरात्र के पहले दिन हवन किया गया। चिकित्सा महाविद्यालय के प्रांगण में मां सरस्वती की अत्यंत श्रद्धा, भक्ति के साथ विधिवत पूजन किया गया। इस दौरान प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह, डॉ. अंकिता शर्मा, डॉ. अर्चना यादव, डॉ. मोनू यादव समेत एमबीबीएस के विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद

अलीगंज में देवी मंदिरों में हुए भजन कीर्तन
अलीगंज। मुख्य बाजार स्थित काली मंदिर, गामादेवी मंदिर व किनोड़ी खैराबाद देवी मंदिर में सुबह से महिलाओं, पुरुषों व बच्चों की लंबी कतारें लगी रहीं। संवाद

नवरात्र पर पथवारी मंदिर पर आकर मातारानी की पूजा की है। आज पहले दिन उपवास रखा है। नौ दिन मातारानी के दर्शन का सौभाग्य प्राप्त होगा। - पूजा देवी, ठंडी सड़क

माता पिता के साथ मातारानी के दर्शन के लिए हर नवरात्र पर मंदिर आती हूं। उपवास रखा है। पूरे नौ दिन घरों और मंदिरों में भजन-कीर्तन होता है। अनन्या वशिष्ठ, एमपी नगर

मेडिकल कॉलेज में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हवन पूजन करते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व अन्य स्टाफ।

मेडिकल कॉलेज में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हवन पूजन करते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व अन्य स्टाफ।

मेडिकल कॉलेज में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हवन पूजन करते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व अन्य स्टाफ।

मेडिकल कॉलेज में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हवन पूजन करते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व अन्य स्टाफ।

मेडिकल कॉलेज में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हवन पूजन करते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व अन्य स्टाफ।

मेडिकल कॉलेज में चैत्र नवरात्र के पहले दिन हवन पूजन करते प्राचार्य डॉ. बलवीर सिंह व अन्य स्टाफ।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें