फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हादसे में घायल चालक ने भी दम तोड़ा

Fri, 20 Mar 2026 12:03 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
सत्येंद्र फाइल फोटो
विज्ञापन
जलेसर (एटा)। जलेसर-रजावली मार्ग पर बालगढ़ी के समीप बुधवार को हुए सड़क हादसे में मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है। आगरा में उपचार के दौरान स्कॉर्पियो चालक सतेंद्र ने भी दम तोड़ दिया। सभी लोगों का पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन

बुधवार को एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार जलेसर से रजावली की ओर जा रही थी। बालगढ़ी के पास राहगीर को बचाने के चक्कर में कार ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मारी और फिर गड्ढे में जा घुसी। इसमें फिरोजाबाद के थाना रजावली क्षेत्र के गांव नगला पार निवासी दिगंबर सिंह (55 वर्ष) ने बाइक सवार बबलू शर्मा (32 वर्ष) निवासी एटा रोड तहसील के पास टूंडला फिरोजाबाद और रचना (30 वर्ष) पत्नी निहाल सिंह निवासी सकरौली (एटा) की मौक पर ही मृत्यु हो गई। चालक सतेंद्र निवासी नगला पार गंभीर रूप से घायल हुआ था। उसने आगरा में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद बृहस्पतिवार दोपहर गांव में अंतिम संस्कार किया गया। सतेंद्र के भाई जितेंद्र ने बताया कि वह इलेक्ट्रीशियन का काम करता था। पांच भाई-बहनों में तीसरे नंबर का था।


देर रात हुआ रचना का अंतिम संस्कार
रचना का शव देर रात पोस्टमार्टम के बाद गांव पहुंचा तो चीखपुकार मच गई। रात में ही शव का अंतिम संस्कार किया गया। पति निहाल सिंह ने बताया कि रचना टूंडला में राहुल के यहां किराए पर रहती थी। उसके साथ जरूरी काम से गांव आ रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें