फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। संदिग्ध हालात में मलावन थाना क्षेत्र के गांव छछैना निवासी एक वृद्धा की मौत हो गई। उसके बेटे ने गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मंगलवार को पोस्टमार्टम हाउस पर गांव निवासी अवधेश ने बताया कि उसकी 65 वर्षीय मां राजवती को गांव के ही रिश्तेदार सोमवार शाम अपने घर ले गए थे।
विज्ञापन

आठ वर्ष की पुत्री शाब्या भी साथ गई। रात में दोनों वहीं रुके। मंगलवार सुबह रिश्तेदार ने बताया कि राजवती की मौत हो गई है। बच्ची से पूछा तो उसने रिश्तेदार द्वारा मां का गला दबाने की बात कही है। अवधेश का कहना है कि उसकी मां की हत्या की गई है।
एएसपी ने घटनास्थल का किया निरीक्षण
वृद्धा की मौत की सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक धनंजय सिंह कुशवाहा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉग स्क्वैड टीम भी साथ रही। उन्होंने बताया कि वृद्धा की मौत की सूचना पर घटना स्थल का निरीक्षण किया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें