फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राशन नहीं देने की शिकायत पर बुजुर्ग को पीटा

विज्ञापन
राशन लेने गए बुजुर्ग को दबंगों ने पीटा। - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। कोटेदार की ओर से लंबे समय से राशन नहीं दिया जा रहा। लॉकडाउन के दौरान पुलिस की मौजूदगी में राशन का वितरण प्रशासन की ओर से कराया जा रहा है। यहां पर बुजुर्ग ने राशन नहीं देने की शिकायत कर दी तो दबंगों ने बृहस्पतिवार की सुबह लाठी-डंडों से पीटकर घायल कर दिया।
विज्ञापन

थाना रिजोर क्षेत्र के गांव निधौली खुर्द निवासी कल्लू का आरोप है कि उसके पिता हजारी खां कोटेदार के यहां बुधवार को राशन लेने गए थे। यहां पर राशन देने में कोटेदार आनाकानी कर रहा था। उन्होंने इसकी शिकायत मौजूद पुलिसकर्मियों से की। इसको लेकर गांव के ही दबंगों ने बृहस्पतिवार की सुबह सात बजे उनपर खेत पर जाते समय हमला कर दिया।
मौके पर अन्य ग्रामीणों के पहुंचने पर दबंग भाग गए। परिजन घायल बुजुर्ग हजारी खां (60) को लेकर थाना पहुंचे, यहां से जिला अस्पताल डॉक्टरी मुआयना कराने के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें