फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हृदयाघात से हुई थी फिरोजाबाद के वृद्ध की मौत

Sun, 14 Jul 2024 11:03 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जलेसर में शनि जात करने आए फिरोजाबाद के एक वृद्ध की मौत शनिवार को हुई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि उनकी मौत हृदयाघात की वजह से हुई थी।
विज्ञापन

फिरोजाबाद जनपद के गांव मीतपुरा से जात करने बुजुर्ग बदन सिंह की हालत जात के दौरान बिगड़ थी। जिन्हें जलेसर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अपर जिलाधिकारी प्रशासन सत्य प्रकाश ने बताया कि लगभग 70 वर्षीय बदन सिंह अपने पुत्र और पुत्रवधू के साथ जात करने आए थे। परिवार वालों के अनुसार वह पहले से सांस की बीमारी से परेशान थे। जात के दौरान वह अपने परिवार से बिछड़ गए थे।
गर्मी और असहजता महसूस होने की वजह से कतार से हटकर कुछ दूरी पर स्थित एक दुकान पर बैठ गए। इसी दौरान उनकी हालत बिगड़ गई थी। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार मौत का कारण हृदयाघात पाया गया है। शरीर में कोई भी आंतरिक चोटें नहीं पाई गईं हैं। एसडीएम जलेसर राजकुमार मौर्य का कहना है कि जात के दौरान काफी पुलिस और पीएसी को तैनात कर भीड़ को पूरी तरह नियंत्रण में रखा गया था। पूरी तरह स्थिति सामान्य रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें