फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: घंटोे ईयरफोन लगाने से हो रहा कानों में संक्रमण

Sun, 14 Jul 2024 11:01 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। । देर तक ईयरफोन, हेडफोन व ईयर बड्स का प्रयोग करने से माइग्रेन और सिर दर्द की बीमारी तो बढ़ ही रही है। साथ ही यह कानों में संक्रमण की वजह बन रहा है। मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में प्रतिदिन कानों में संक्रमण की समस्या लेकर 8 से 10 मरीज पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन


मेडिकल कॉलेज के नाक गला रोग विशेषज्ञ डॉ. सचिन अग्रवाल ने बताया का कान के अंदर एक पर्दा होता है। जिसे ईयर ड्रम कहते हैं। इसमें कई बारीक नसें होती हैं, जो दिमाग से जुड़ी होती हैं। जब ईयरफोन या हेडफोन लगाकर तेज आवाज सुनते हैं तो उसका कंपन दबाव के साथ ईयर ड्रम से टकराता है और उसे क्षति पहुंचा देता है। इसका तत्काल उपचार नहीं किया गया तो यह स्थायी समस्या बन जाती है।
इसकी वजह से माइग्रेन, सिर दर्द व चक्कर आने की समस्याएं बढ़ रही हैं, जो लोग पहले से चक्कर आने की समस्या से परेशान हैं, ईयरफोन से उनकी समस्या और बढ़ जा रही है। कई लोग एक-दूसरे के साथ अपने ईयरफोन की अदला-बदली करते हैं। ऐसे में कान में संक्रमण की आशंका बढ़ जाती है। सैनिटाइजर से साफ करके इयरफोन का इस्तेमाल करना चाहिए।
विज्ञापन


पहुंच रहे विद्यार्थी
चिकित्सक ने बताया ओपीडी में विद्यार्थियों की संख्या भी रहती है। विद्यार्थी ऑनलाइन कोचिंग लेते हैं। ऐसे में घंटों ईयर फोन लगाकर रखते हैं। इससे कानों में दिक्कत बढ़ जाती है।
विज्ञापन


ईयरफोन के इस्तेमाल से ये है नुकसान
- ज्यादा तेज आवाज वाले ईयरफोन से आपके सुनने की क्षमता भी कम हो सकती है।
- लंबे समय तक हेडफोन पहनने से कान के अंदर के ब्लड फ्लो में बदलाव हो सकता है, जिससे कानों को नुकसान हो सकता है।
- ज्यादा आवाज आने के कारण कानों की नसों को नुकसान हो सकता है।
- घंटों तक ईयरफोन लगाने से और तेज गाने सुनने से आपको सिर में दर्द जैसी परेशानी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें