फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: ठगी पीड़ित संगठन के पदाधिकारियों ने सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ठगी पीड़ित जमाकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट धरना स्थल पर पहुंचकर अपनी मागों को लेकर जिलाधिकारी के नाम संबोधित ज्ञापन एसडीएम एआर फारुकी को सौंपा। संगठन के जिलाध्यक्ष प्रेमपाल सिंह ने कहा कि अनियमित जमा योजनाएं पाबंदी अधिनियम 2019 लागू होने के सात वर्ष बाद भी ठगी पीड़ितों को उनका जमाधन वापस नही मिला। आज चेतावनी दिवस मनाते हुए सत्याग्रह के माध्यम से ज्ञापन भेजा है।
विज्ञापन

प्रेमपाल सिंह ने कहा कि कि संसद ने सर्वसम्मति से अधिनियम में प्रावधान किया था कि किसी भी निजी वित्तीय संस्था, रियल एस्टेट कंपनी, कोऑपरेटिव सोसायटी या निधि फर्म में फंसे धन का दोगुना-तीन गुना भुगतान राज्य सरकारें 180 दिन में करेंगी। इसके लिए मंडलायुक्त, जिलाधिकारी व अन्य सक्षम अधिकारी नामित किया गया था। उन्होंने आरोप लगाया कि सात साल बाद भी एक भी मामले में भुगतान नहीं हुआ, जो कानून का उल्लंघन व संसद का अपमान है। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि उनकी न्यायपूर्ण मांगें तुरंत नहीं मानी गईं तो तपजप के राष्ट्रीय संयोजक मदन लाल आजाद के नेतृत्व में देशभर के सौ करोड़ से अधिक ठगी पीड़ित 31 जुलाई को संसद भवन का घेराव करेंगे और भुगतान करो या सत्ता छोड़ो के नारे के साथ अहिंसक सत्याग्रह करेंगे। मुकेश कुमार, जितेंद्र सोलंकी, रायसिंह, राघवेंद्र सोलंकी, राजकुमार, मान सिंह, शीलेंद्र सिंह, बीएस शाक्य, श्याम प्रसाद, मुकेश राघव, जयप्रकाश सहित तमाम ठगी पीड़ित मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें