फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। अशोक विहार कॉलोनी के पास बुधवार देर रात पुलिस और बाइक सवार दो बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने बचने के लिए पुलिस पर फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में पुलिस की गोली लगी और वह घायल हो गया। कोतवाली नगर पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाश केशव निवासी गिरधरपुर, थाना दादों (अलीगढ़) व रामसरन निवासी दुलीचन्द्रपुर, थाना सोरों (कासगंज) से दो तमंचे, तीन कारतूस, चार खोखे, एक बिना नंबर की बाइक, कटर समेत चोरी में इस्तेमाल किए जाने वाले अन्य सामान व 7200 रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि उन्होंने व उनके अन्य साथियों ने 9 मई की रात कोतवाली नगर क्षेत्र में सब्जी मंडी के पास ट्रांसफॉर्मर से तेल और अन्य सामान चोरी किया था। इसकी प्राथमिकी भी कोतवाली में दर्ज है। एएसपी श्वेताभ पांडेय ने बताया कि बुधवार देर रात कोतवाली नगर पुलिस अशोक विहार कॉलोनी, गंजडुंडवारा रोड से अलीगंज की ओर जाने वाली सड़क पर तालाब के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे। पुलिस टीम ने टॉर्च दिखाकर उन्हें रोकने का प्रयास किया तो वे बाइक मोड़कर भागने लगे।
पुलिस ने पीछा कर दोनों को पकड़ने की कोशिश की तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस टीम की जवाबी कार्रवाई में एक केशव के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद उसके दूसरे साथी रामसरन को भी पकड़ लिया गया।
विज्ञापन


बॉक्स
आरोपियों के दो और साथी गिरफ्तार
एटा। कोतवाली देहात पुलिस ने बृहस्पतिवार को ककैरा पुल के नीचे से चेकिंग के दौरान दो चोरों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान अमन निवासी गिरधरपुर, थाना दादों (अलीगढ़) और रजनेश उर्फ सोनू निवासी दुलीचंदपुर, थाना सोरों (कासगंज) के रूप में हुई। पूछताछ मे पता चला कि ये दोनों भी 9 मई की रात को सब्जी मंडी के पास ट्रांसफार्मर से काॅपर, तेल, तार व अन्य सामान चोरी करने की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने दोनों से दो तमंचे व तीन कारतूस, काले रंग की एक स्काॅर्पियो, 02 सब्बल, मोबाइल व 15200 रुपये बरामद किए। आरोपियों ने देहात कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत राजकीय आईटीआई के ट्रांसफार्मर से भी काॅपर, तेल व अन्य सामान चोरी किया था। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें