बैंक और एटीएम सुरक्षित नहीं हैं। आए दिन होने वाली घटनाओं के बाद भी बैंक प्रशासन गंभीरता नहीं दिखा रहा। कई एटीएम पर तो गार्ड ही नहीं हैं। बता दें कि शुक्रवार को लखनऊ में एटीएम में कैश भरते समय तीन लोगों की हत्या कर बदमाश लगभग एक करोड़ रुपये लूट ले गए।
कैश कैरियर्स स्टाफ अधिकारी-कैशियर्स के साथ लाखों की लूट और जानलेवा घटनाओं के बाद भी बैंक सबक नहीं ले रहे। आर्यावर्त ग्रामीण बैंक शाखाओं में सुरक्षा गार्ड नहीं हैं। अन्य राष्ट्रीयकृत बैंकों की कई शाखाएं भी भगवान भरोसे हैं। पिछले सालों में गंजडुंडवारा रोड पर एक कैशियर को गोली मारकर लाखों की लूट हुई थी। अलीगंज में भी हुई बैंक कैशियर से लूट पुलिस के लिए पहेली बनी है।
कई एटीएम ऐसी हैं जहां सुरक्षा गार्ड तक नहीं हैं। पूर्व में घंटाघर स्थित एटीएम से 16 लाख रुपये निकाल लिए थे। अरुणा नगर स्थित एटीएम से भी लाखों की लूट हुई थी। ेकिसी भी घटना का खुलासा नही हो सका है। सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग के बाद भी चोर गिरफ्त से दूर हैं। जीटी रोड स्थित एटीएम पर पुलिस ने एक बदमाश को एटीएम काटने के लिए औजारों सहित दबोच लिया था। पूर्व में जीटी रोड स्थित केनरा बैंक में भी छत काटकर बदमाश घुस गए थे। मगर लॉकर तक नहीं पहुंच सके। वहीं जैथरा क्षेत्र स्थित एक बैंक शाखा से चोर सभी कंप्यूटर आदि चुरा ले गए थे।